UttarakhandBig NewsDehradun News

पीएम मोदी और सीएम धामी के जन्मदिन में BJP करेगी विशेष आयोजन, प्रदेशभर में आयोजित होंगे ये कार्यक्रम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सूबे में मुखिया पुष्कर सिंह धामी का जन्मदिन पास है। जिसे लेकर भाजपा ने तैयारियां शुरू कर दी है। दोनों के जन्मदिन के मौके पर भाजपा प्रदेशभर में विशेष आयोजन करने जा रही है।

बता दें पीएम मोदी का जन्मदिन भाजपा सेवा पखवाड़ा के रूप में मनाने जा रही है। जबकि सीएम धामी का जन्मदिन भाजपा ने युवा दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया है।

पीएम के जन्मदिन से शुरू होगा सेवा पखवाड़ा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन 17 सितंबर को है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने प्रेस वार्ता कर बताया कि भाजपा पीएम मोदी का जन्मदिन सेवा पखवाड़ा के रूप में मनाने जा रही है। यह सेवा पखवाड़ा 17 सितंबर से 2 अक्टूबर गांधी जयंती तक पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा। इस दौरान तमाम कार्यक्रम आयोजित किए गए जाएंगे।

ये रहेगा कार्यक्रम

इन कार्यक्रमों में केंद्र से भी नेता शामिल होंगे। तय कार्यक्रम के तहत 18 सितंबर को रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। 19 से 24 सितंबर तक ‘आयुष्मान भवः’ कार्यक्रम चलाया जाएगा। जिसके तहत अटल आयुष्मान योजना को लेकर जनजागरण कार्यक्रम चलाया जाएगा।

25 सितंबर को दीनदयाल उपाध्याय की जयंती कार्यक्रम को मनाया जाएगा। 26 सितंबर से एक अक्टूबर के बीच ‘बस्ती संपर्क’ कार्यक्रम चलाया जायेगा। इसके बाद दो अक्टूबर को गांधी जी की जयंती के अवसर पर स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा।

युवा दिवस के रूप में मनाया जाएगा सीएम का जन्मदिन

वहीं सूबे के मुखिया पुष्कर सिंह धामी का जन्मदिन 16 सितंबर को है। सीएम धामी के जन्मदिन के मौके पर भाजपा ने ये दिन युवा दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया है। जिसे लेकर तैयारियां भी शुरू कर दी है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें