Big NewsPoliticsUttarakhand Loksabha Elections

लोस चुनाव में वोट के लिए बीजेपी ने मतदाताओं का जताया आभार, बताया क्यों कम हुआ मतदान ?

उत्तराखंड बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने लोकसभा चुनाव में मतदान के लिए मतदाताओं का आभार जताया है। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि इस बार उत्तराखंड में मतदान कम क्यों हुआ है।

वोट देने के लिए बीजेपी ने मतदाताओं का जताया आभार

भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनावों में वोट देने के लिए मतदाओं का आभार जताया है। उत्तराखंड बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने मतदान कम होने का कारण भी बताया है। उन्होंने कम मतदान होने का ठीकर विपक्ष पर फोड़ा है। उन्होंने कहा है कि इस चुनाव में विपक्ष की कोई स्पर्धा नहीं थी इसलिए ही कम मतदान हुआ है।

मतदान अनिवार्य करने का दिया सुझाव

जहां एक ओर महेंद्र भट्ट ने मतदान कम होने का कारण बताया है तो वहीं कम मतदान के लिए चिंता भी जाहिर की है। उन्होंने इसके लिए चुनाव आयोग को ठोस नीति बनाने और मतदान अनिवार्य करने का भी सुझाव दिया है। बीजेपी अध्यक्ष ने ये भी कहा कि मतदाताओं ने प्रधानमंत्री के विकास कार्यों पर अपनी मुहर लगाई है।

इस बार 55.89% हुआ मतदान

 उत्तराखंड में इस बार लोकसभा चुनावों में 55.89% मतदान हुआ है। सबसे ज्यादा मतदान हरिद्वार लोकसभा सीट पर हुआ है तो सबसे कम मतदान अल्मोड़ा लेकसभा सीट पर हुआ है। नैनीताल में 61.35% मतदान, अल्मोड़ा में 46.94% मतदान, हरिद्वार 62.46% मतदान, टिहरी 52.57 % मतदान और पौड़ी 50.84 % मतदान हुआ है।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button