Big NewsPolitics

आज होगी भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक, 1350 पदाधिकारी भी बैठक में लेंगे हिस्सा

भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की पहली बैठक आज होने जा रही है। आज होने वाली कार्यसमिति की बैठक लोकसभा चुनाव के बाद पहली बैठक होगी। बैठक में जहां एक ओर बद्रीनाथ और मंगलौर सीट पर हार का मंथन किया जाएगा। तो वहीं आगामी निकाय चुनावों के लिए भी रणनीति तैयार की जाएगी।

आज होगी भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक

आज होने वाली भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में निकाय चुनावों की रणनीति बनाई जाएगी। इसके साथ ही तीन राजनीतिक प्रस्ताव पर भी चर्चा की जाएगी। बता दें कि भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक का आयोजन ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी परिसर में आयोजित की जाएगी।

सीएम धामी समेत ये दिग्गज रहेंगे मौजूद

आज होने वाली बैठक में सीएम पुष्कर सिंह धामी, कैबिनेट मंत्री मनोहर लाल खट्टर समेत प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम, केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा, सह प्रभारी रेखा वर्मा, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार शामिल होंगे। इसके साथ ही पार्टी के विधायक और प्रदेश से लेकर मंडल स्तर के 1350 पदाधिकारी भी बैठक में हिस्सा लेंगे।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button