देहरादून- गणतंत्र दिवस के मौके पर भाजपा प्रदेश कार्यालय में भी तिरंगा फहराया गया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने ध्वजारोहण किया |
पार्टी के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता इस क्षण के गवाह बने। गणतंत्र दिवस के समारोह के मौके पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट को बाबा साहेब अम्बेडर की बड़ी शिद्दत से याद आई।
उन्होंने डॉ भीमराव अम्बेडकर को याद करते हुए कहा जिस भारतीय संविधान पर हर भारतीय को गर्व है उस संविधान को बनाने में डॉ भीमराव अम्बेडकर ने बहुत बड़ा योगदान दिया। भट्ट ने कहा जितना गरिमामयी संविधान हमारा है उतना शायद ही किसी देश का हो। भट्ट ने कहा सविंधान में हर भारतीय के अधिकार और कर्तव्यों का पूरा ब्यौरा है. सरकार कैसे काम करेंगी यह भी तय है।