Big NewsRudraprayag News

BJP सांसद वरुण गांधी ने परिवार संग किए बाबा केदार के दर्शन, पूजा-अर्चना कर लिया आशीर्वाद

बीजेपी के सांसद वरुण गांधी मंगलवार को अपने परिवार के साथ केदारनाथ धाम के दर्शन के लिए पहुंचे। वहां पहुंचकर उन्होंने बाबा केदार की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया।

वरुण गांधी ने परिवार संग किए बाबा केदार के दर्शन

मंगलवार को पीलीभीत सांसद वरुण गांधी परिवार के साथ सुबह केदारनाथ धाम पहुंचे। यहां उन्होंने बाबा केदार के दर्शन कर आशीर्वाद लिया।

सोमवार को देहरादून पहुंचे थे वरुण गांधी

बता दें वरुण गांधी सोमवार शाम इंडिगो की फ्लाइट से देहरादून के जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे थे। इसके बाद उन्होंने यहीं रात्रि विश्राम किया। मंगलवार सुबह वह परिवार के साथ केदारनाथ धाम दर्शन के लिए पहुंचे।

दोनों भाईयों की हुई मुलाकात

वरुण गांधी के केदारनाथ दर्शन को लेकर खास बात ये रही की इससे पहले राहुल गांधी भी रविवार को तीन दिवसीय दौरे पर केदारनाथ धाम पहुंचे थे। केदारनाथ धाम में राहुल गांधी और वरुण गांधी दोनों चचेरे भाइयों की मुलाकात भी हुई। हालांकि आज राहुल गांधी का दौरा संपन्न हो गया है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें