Big NewsDehradun

सोशल मीडिया पर वायरल हुई BJP विधायक की पोस्ट, हरक के लिए कह दी ये बात

BJP MLA MAHENDRA BHATT

देहरादून। अपनी बेबाक बयानी से अक्सर सुर्खियों में रहने वाले कैबिनेट मंत्री डा हरक सिंह रावत मंत्री के रूप में अपने इस कार्यकाल से संतुष्ट नहीं हैं। बीते दिनों मीडिया से बात करते हुए खुद उन्होंने इस बात को कहा था कि साढ़े चार साल के कार्यकाल में वह जनता के सबसे कम काम करा पाए। कोविड भी इसका एक कारण रहा। कोटद्वार मेडिकल कॉलेज का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा था कि इसकी राह में उसी तरह के रोड़े अटकाए गए, जैसे दून मेडिकल कॉलेज की राह में अटकाए गए थे। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत पर निशाना साधा और कहा कि कोटद्वार मेडिकल कालेज के लिए वह जितनी बार त्रिवेंद्र के सामने गिड़गिड़ाए, वैसा शायद ही किसी अन्य मामले में हुआ हो। साथ ही जोड़ा कि अब मेडिकल कालेज के लिए कसरत शुरू हो गई है और जल्द ही यह आकार लेगा.

हरक के बयान पर विधायक महेंद्र भट्ट की प्रतिक्रिया

वहीं आज कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत के बयान पर बद्रीनाथ से बीजेपी विधायक महेंद्र भट्ट ने प्रतिक्रिया दी है। बीजेपी विधायक महेंद्र भटट्ट ने हरक सिंह रावत के बयान पर पलटवार किया है। महेंद्र भट्ट ने कहा कि हरक सिंह रावत व्यक्तिगत निराश हैं। विधायक के इस बयान से यही साबित हो रहा है कि उन्होंने हरक सिंह रावत की असंतुष्टि को उनती अफलता बताई है। सवाल खड़े हो रहे हैं कि क्या हरक सिंह ने काम नहीं किया? क्या हरक सिंह असफल नेता हैं?

क्या महेंद्र भट्ट ने इशारों ही इशारों में हरक को असफल बताया है?

महेंद्र भट्ट ने कहा कि हरक सिंह रावत के बयान को सार्वजनिक विकास से जोड़कर न देखा जाए। हरक सिंह रावत ने अपने कार्यकाल को निराशाजनक बताया था। भाजपा के शासनकाल में मंत्रियों की व्यक्तिगत विकास पर रोक लगी है। महेंद्र भट्ट व्यक्तिगत विकास पर लगी रोक की बातक हकर क्या साबित करना चाहते हैं। आगे बद्रीनाथ से महेंद्र भट्ट ने कहा कि इसलिए हरक की व्यक्तिगत निराशा  स्वाभाविक है। महेंद्र भट्ट के इस बयान से कहा जा रहा है कि क्या महेंद्र भट्ट ने इशारों ही इशारों में हरक को असफल बताया है?

Back to top button