Big NewsDehradunglobal investor summit uttarakhand

भाजपा नेताओं को नहीं मिली पीएम मोदी के पंडाल में जाने की अनुमति, पूर्व सीएम त्रिवेंद्र समेत ये नेता रहे शामिल

उत्तराखंड के सुनहरे भविष्य की उम्मीदों के साथ ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का आगाज हो गया है। इस दौरान कार्यक्रम में अंबानी, अडानी समेत देश-विदेश के बड़े उद्योगपति शामिल रहे।

भाजपा नेताओं को नहीं मिली पंडाल में जाने की अनुमति

सम्मलेन में भाजपा के बड़े दिग्गज नेता भी पहुंचे थे। इस दौरान पीएम मोदी के पंडाल के आसपास कई सुरक्षाकर्मी तैनात थे। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, भाजपा नेता विनोद कंडारी कार्यक्रम में पहुंचे थे।

काफी जद्दोजहद के बाद भेजा अंदर

इस दौरान सुरक्षाकर्मियों ने इन नेताओं को पीएम मोदी के पंडाल की ओर जाने की अनुमति नहीं दी। काफी जद्दोजहद के बाद सभी नेताओं को दूसरी ओर से अंदर भेजा गया।

Sakshi Chhamalwan

Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।
Back to top button