HighlightDehradun News

भाजपा नेता भारत भूषण चुघ ने फिर उठाया भू-स्वामित्व का मुद्दा, कैबिनेट मंत्री ने दिया आश्वासन

भाजपा आर्थिक प्रकोष्ठ के प्रदेश सहसंयोजक भारत भूषण चुघ ने देहरादून में शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने मंत्री से रुद्रपुर क्षेत्र के कई विषयों पर चर्चा की. भाजपा नेता चुघ ने मीडिया से बातचीत में बताया कि शहरी विकास मंत्री से नगर निगम चुनाव को लेकर चर्चा की।

भाजपा नेता ने की नगर निगम चुनाव को जल्द करने की मांग

भाजपा नेता चुघ ने बताया कि नगर निगम भंग हुए काफी समय बीत चुका है और लोकसभा चुनाव संपन्न होने के बाद नगर निगम चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह है. ऐसे में नगर निगम का चुनाव भी शीघ्र कराया जाए. चुघ ने बताया कि शहरी विकास मंत्री अग्रवाल से बरसात के मौसम में रुद्रपुर में हो रहे जल भराव को लेकर भी वार्ता की. क्योंकि बरसात के बाद रुद्रपुर के विभिन्न इलाकों में जल भराव की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। जिसके कारण सैकड़ो हजारों लोगों को परेशानी उठानी पड़ती है.

ड्रेनेज सिस्टम के सुधारीकरण को लेकर की चर्चा

भाजपा नेता ने कहा कि रुद्रपुर नगर निगम का ड्रेनेज सिस्टम सुधारा जाए और नदी नालों की व्यापक सफाई की जाए ताकि जल निकासी की व्यवस्था सुचारू हो सके और जलभराव की स्थिति उत्पन्न ना हो. चुघ ने कहा कि राज्य में भाजपा की सरकार होने से विकास कार्य गतिमान है. चुघ ने कहा कि रुद्रपुर व पूरे प्रदेश के नगर निगम, नगर पालिका, नगर पंचायतों में विस्तार के बाद कई ग्रामीण इलाकों को निगम में शामिल किया गया था. लेकिन वहां रह रहे लोगों को भू स्वामित्व का अधिकार नहीं दिया गया था। जिसके चलते वहां के लोगों को निर्माण कार्यों में कई दिक्कतों का सामना करना पड़ता है.

भाजपा नेता भारत भूषण चुघ ने की भू-स्वामित्व की मांग

भाजपा नेता चुघ ने बताया कि यह मामला वह मुख्यमंत्री के सामने भी उठा चुके हैं. ऐसे ग्रामीण क्षेत्रों में जो नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायत में हजारों लाखों की संख्या में लोग निवास करते हैं. ऐसे में भू स्वामित्व ना मिलने के कारण उन्हें कोई दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. लिहाजा उन्हें अति शीघ्र भूस्वामित का अधिकार दिया जाए. शहरी विकास मंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर विकास कार्य को अंजाम दे रही है और कार्यकर्ताओं का पूरा सम्मान करती है. ऐसे में यह मुद्दे भी सरकार के सामने रखे जाएंगे.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें