Big NewsPoliticsUttarakhand Loksabha Elections

हर बूथ पर जीत को लेकर बीजेपी का खास प्लान, जानें क्या है रणनीति

लोकसभा चुनाव को लेकर बीजेपी द्वारा हर बूथ पर जीत को लेकर एक खास प्लान तैयार किया गया। इस प्लान को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के साथ पार्टी के तमाम नेता आगे बढ़ाएंगे। खुद सीएम धामी मैं भी पन्ना प्रमुख के तहत अपने बूथ पर मतदान के दिन मतदान की अपील करेंगे।

उत्तराखंड में चुनाव जीतने में पन्ना प्रमुखों की भूमिका अहम

बीजेपी के लिए उत्तराखंड में चुनाव जीतने में पन्ना प्रमुखों की अहम भूमिका रही है। हर बूथ पर जहां भाजपा के द्वारा कार्यकर्ताओं को अहम जिम्मेदारी दी जाती है। हर बूथ पर जो वोटिंग लिस्ट होती है उसमें हर पन्ने पर भाजपा पन्ना प्रमुख नियुक्त करती है। जिसकी जिम्मेदारी मतदाता लिष्ट के पन्ने पर सभी मतदाताओं के साथ संपर्क करने के साथ ही मतदान के लिए भी भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में करने की अपील की जाती है।

सीएम धामी भी करेंगे मतदान की अपील

उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव और विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को इसका फायदा भी मिला है। इस बार लोकसभा चुनाव में पांच लाख से अधिक मतों के अंतर से जीतने का जो लक्ष्य भारतीय जनता पार्टी के द्वारा रखा गया है उसे हासिल करने के लिए अब मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट पार्टी के विधायक पदाधिकारी में भी मैं भी पन्ना प्रमुख के तहत अपने बूथ पर मतदान के दिन अहम भूमिका अदा करेंगे। पन्ना प्रमुख बनकर मतदाताओं के साथ संपर्क करने के साथ ही मतदान करने को लेकर भी अपील करेंगे।

बूथ जीता चुनाव जीता के मंत्र के साथ बीजेपी उतरी मैदान में

बूथ जीता चुनाव जीता के मंत्र के साथ भाजपा चुनावी मैदान में उतर चुकी है। ऐसे में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी मैं भी पन्ना प्रमुख कैंपियन की शुरुआत कर दी है। भाजपा के सभी नेता इस अभियान से जुड़ रहे हैं। पार्टी के विधायक मंत्री भी इस अभियान के तहत अपने बूथ पर पन्ना प्रमुख की भूमिका निभाते हुए 19 अप्रैल को नजर आएंगे।

भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान और भाजपा प्रदेश प्रवक्ता सुरेश जोशी का कहना है कि मैं भी पन्ना प्रमुख कैंपियन से जहां मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष जुड़ रहे हैं तो वहीं पार्टी के नेता भी इस अभियान से जुड़ रहे हैं। ऐसे में बूथ पर काम कर रहे कार्यकर्ताओं का मनोबल भी बढ़ेगा और पार्टी के पक्ष में ज्यादा मतदान भी होगा।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button