
नगर निकाय चुनाव के लिए प्रत्याशी चयन को लेकर भाजपा अब अंतिम चरण में पहुंच चुकी है. भारतीय जनता पार्टी की चुनाव समिति की बैठक शुरू हो गई है. बैठक में प्रत्याशी के चयन पर चर्चा की जा रही है.
चुनाव समिति की बैठक शुरू
बता दें बैठक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी वर्चुअल रूप से जुड़े हैं. इसके साथ ही प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम, प्रदेश सह प्रभारी रेखा वर्मा, प्रदेश अध्यक्ष महेश भट्ट समेत सभी सांसद शामिल हैं. बैठक के देर रात चलने की संभावना है. माना जा रहा है बैठक के बाद बीजीपी कल अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर सकती है.