Dehradun NewsHarish RawatHighlightUttarakhand Congress

उत्तराखंड: छल कपट की राजनीति कर रही भाजपा, जनता देगी जवाब

देहरादून: प्रदेश में विधानसभा चुनाव की तैयारियां जोरों पर हैं। राजधानी के रायपुर विधानसभा में कांग्रेस ने विजय शंखनाद जनसभा का आयोजन किया। जनसभा में पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने भाजपा पर हमला करते हुए कहा भारतीय जनता पार्टी छल कपट की राजनीति करती है।

उन्होंने कहा कि भाजपा ने देश की जनता को ठगने का काम किया है। प्रदेश की जनता आने वाले विधानसभा चुनाव में वोट की चोट से भाजपा को पस्त करने का काम करेगी। हरदा ने कहा कि भाजपा सरकार ने उत्तराखंड की जनता को गरीब बनाने का काम किया है।

उन्होंने कहा कि देश के बड़े-बड़े उद्योगपति अडानी और अंबानी को अमीर बनाने का काम किया है। पूर्व सीएम हरीश रावत ने कहा कि भाजपा सरकार ने योजनाओं के नाम पर जनता को पागल बनाने का काम किया है। उज्ज्वला योजना के नाम पर सिलेंडर महंगा करने का काम भाजपा सरकार ने किया है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें