Big News

अल्मोड़ा सीट से BJP प्रत्याशी अजय टम्टा ने किया नामांकन, सीएम धामी भी रहे मौजूद

अल्मोड़ा संसदीय सीट से भाजपा प्रत्याशी अजय टम्टा ने शुक्रवार को नामांकन कर लिया है। इस दौरान उनके साथ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

अजय टम्टा ने किया नामांकन

बता दें अजय टम्टा ने शुक्रवार को नामांकन का श्रीगणेश कर दिया है। नामांकन दाखिल करने का यह सिलसिला 27 मार्च तक चलेगा। हरिद्वार लोकसभा सीट पर भी भाजपा प्रत्याशी त्रिवेंद्र सिंह रावत ने ऑनलाइन नामांकन दाखिल किया।

प्रचण्ड बहुमत से जीतेगी भाजपा : CM

सीएम धामी ने कहा कि मुझे पूर्ण विश्वास है कि अल्मोड़ा लोकसभा की जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में संचालित जनकल्याणकारी नीतियों पर मुहर लगाते हुए भाजपा को प्रचण्ड बहुमत से दोबारा विजयी बनाएगी। नामांकन करने के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रैमजे इंटर कॉलेज में जनसभा को संबोधित किया।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें