Big NewsPolitics

निकाय चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व दर्जाधारी मंत्री बिट्टू कर्नाटक ने दिया इस्तीफा

निकाय चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस के पूर्व दर्जा धारी मंत्री और प्रदेश उपाध्यक्ष के पद पर रहे बिट्टू कर्नाटक ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। इसके बाद से ही राजनीतिक गलियारों में हलचल मच गई है।

निकाय चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका

निकाय चुनाव से ठीक पहले कई कांग्रेस नेता बागी सुर अपना रहे हैं। आने वाले समय में ये पार्टी के लिए मुसीबत खड़ी कर सकता है। दअरसल निकाय चुनाव के लिए टिकट बंटवारे को लेकर कई कांग्रेस नेता नाराज चल रहे हैं। जो एक तरफ पार्टी के खिलाफ बयान बाजी कर तो तो दूसरी तरफ त्याग पत्र देकर नाराजगी जाता रहे हैं।

पूर्व दर्जाधारी मंत्री बिट्टू कर्नाटक ने दिया इस्तीफा

कांग्रेस के पूर्व दर्जा धारी मंत्री और प्रदेश उपाध्यक्ष के पद पर रहे बिट्टू कर्नाटक ने पार्टी से त्याग पत्र दे दिया है। इसको लेकर बिट्टू कर्नाटक ने कहा कि 35 सालों से जो घर आपने बनाया हो वो घर कोई छोड़ना नहीं चाहता है। बिट्टू कर्नाटक के पार्टी छोड़ने के कारण कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गृह क्षेत्र अल्मोड़ा में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है।

कांग्रेस पार्टी हो गई है पथ भ्रमित

बिट्टू कर्नाटक का कहना है कि पार्टी पथ भ्रमित हो गई है। जिस प्रकार से कार्यकर्ताओं की उपेक्षा की जा रही है और जमीनी कार्यकर्ता का कहीं कोई सम्मान नहीं ही रहा है उसके चलते मैंने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को अपने प्राथमिक सदस्यता व वरिष्ठ उपाध्यक्ष के दायित्व से इस्तीफा सौंप दिया है।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button