Haridwar NewsHighlight

बाइक सवार बदमाशों ने की शिक्षक के घर के बाहर फायरिंग, इलाके में दहशत, जांच में जुटी पुलिस

हरिद्वार में आए दिन बदमाशों के हौसले बुलंद हो रहे हैं। ताजा मामला रुड़की का है जहां बाइक सवार बदमाशों ने रिटायर शिक्षक के घर के बाहर फायरिंग कर दी। घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है। घटना की सूचना पाकर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची।

शिक्षक के घर के बाहर फायरिंग

जानकारी के अनुसार रुड़की में एक शिक्षा के घर के बाहर देर शाम तीन बाइक सवार बदमाशों ने फायरिंग कर दी। फायरिंग की आवाज सुनकर लोग बाहर निकले तब तक बदमाश मौके से फरार हो चुके थे। शिक्षक ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर पुलिस की टीम मौके पर पहंची और सीसीटीवी कैमरे खंगालने शुरू किए।

जांच में जुटी पुलिस

कैमरे में एक बाइक पर तीन बदमाश सवार दिखाई दिए। जानकारी के अनुसार गंगनहर कोतवाल अमरजीत सिंह ने बताया कि फायरिंग करने वालों की पहचान की जा रही हैं। पीड़ित से अभी तक हुई बातचीत में किसी भी तरह का विवाद और रंजिश होना नहीं पाया गया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें