Dehradun NewsHighlight

बिहारी महासभा करेगी विश्वकर्मा पूजा का भव्य आयोजन, भोजपुरी कलाकार करेंगी रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत

राजधानी देहरादून में विश्वकर्मा दिवस पर बिहारी महासभा देहरादून के बन्नू स्कूल ग्राउंड में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन करने जा रही है. कार्यक्रम को लेकर महासभा के पदाधिकारियों ने बुधवार केओ एक बैठक का आयोजन किया.

बिहारी महासभा करेगी विश्वकर्मा पूजा का भव्य आयोजन

बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा तय की गई। आपको बता दें कि कार्यक्रम का आयोजन 17 सितंबर को विश्वकर्मा दिवस के अवसर पर सुबह 10 बजे से रात 11 बजे तक किया जाएगा. प्रोग्राम की शुरुआत सुबह विश्वकर्मा भगवान की पूजा से होगी और शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रमो का आयोजन भी होगा।

भोजपुरी कलाकार करेंगी रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत

प्रोग्राम मे मुख्य अतिथि के तौर पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ-साथ, विधानसभा अध्यक्ष, कैबिनेट मंत्री और शासन के वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों को निमंत्रण भेजा गया है। सांस्कृतिक गीतों के लिए भोजपुरी की लोकप्रिय गायिका कल्पना पटवारी को भी बुलाया गया है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें