Entertainment

Bigg Boss 17 Voting: हो गया खुलासा! वोटिंग में अंकिता या मुनव्वर नहीं, टॉप में इस कंटेस्टेंट ने जमाया कब्जा

Bigg Boss 17 Grand Finale Voting: टीवी रियलिटी शो ‘बिग बॉस 17’ अब अपने अंतिम पड़ाव पर है। आज यानी की 28 जनवरी को शो का ग्रैंड फिनाले है जो कुछ ही देर में शुरू हो जाएगा। दर्शक अपने पसंदीदा कंटेस्टेंट को जीतने के लिए सोशल मीडिया पर वोट अपील कर रहे है।

फिनाले में कंटेस्टेंट्स के बीच कांटे की टक्कर

ऐसे में सोशल मीडिया पर कंटेस्टेंट के वोटिंग ट्रेंड पर अपडेट आ रहे है। कभी अंकिता (Ankita Lokhande) तो कभी मुनव्वर फारुकी (Munawar Faruqui) वोटिंग के मामलें में आगे दिखाई दे रहे है। अब सामने आई वोटिंग ट्रेंड की जानकारी के अनुसार कोई और ही वोटिंग ट्रेंड में आगे नज़र आ रहा है। टॉप टू की रेस में अंकिता पीछे जाती नज़र आ रही है।

bigg boss 17 voting trend

वोटिंग में इस कंटेस्टेंट ने मारी बाजी

रविवार दोपहर 12 बजे तक वोटिंग लाइन खुली रही। ख़बरों की माने तो वोटिंग में पांचवी पोजिशन पर अरुण माशेट्टी (Arun Mashetty) है। चौथी पोजीशन पर मनारा चोपड़ा (Mannara Chopra) है। तीसरे और दूसरे पर अंकिता लोखंडे और मुनव्वर है। तो वहीं टॉप पर इस वक्त अभिषेक(Abhishek Kumar) बने हुए है। अभिषेक सबसे ज्यादा वोट्स के साथ टॉप पर बने हुए है।

इस अपडेट पर जहां अभिषेक के फैंस में ख़ुशी की लहर है। तो वहीं मुनव्वर और अंकिता के फैंस कागि मायूस है। हालांकि असल में कौन टॉप पर है इस बात का खुलासा तो सलमान खान (salmankhan) ही करेंगे। अब देखने ये है किसके हाथ बिग बॉस 17 की ट्रॉफी लगती है।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल मीडिया से जुड़ी युवा पत्रकार उमा कोठारी इस समय खबर उत्तराखंड.कॉम के साथ काम कर रही हैं। उमा अलग-अलग बीट पर खबरें लिखती हैं, जिनमें देश-दुनिया की राजनीतिक गतिविधियों की अहम खबरें, मनोरंजन, खेल और ट्रेंड से जुड़ी अपडेट शामिल हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म पर काम करते हुए वे ट्रेंड और तथ्य दोनों का संतुलन बनाए रखती हैं, ताकि पाठकों तक सही और ज़रूरी जानकारी पहुंचे।
Back to top button