Entertainment

Bigg Boss 17 फेम Anurag Dobhal ने खरीदी महंगी प्रॉपर्टी, वीडियो शेयर कर दी जानकारी

Bigg Boss 17 फेम और यूट्यूबर बाबू भैया उर्फ़ अनुराग डोभाल(Anurag Dobhal) आए दिन सुर्ख़ियों में बने रहते हैं। अक्सर वो अपने व्लॉगस में अपने फैंस के साथ अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़ें कई अपडेट साझा करते रहते हैं। बिग बॉस के बाद अनुराग की फैन फॉलोइंग और बढ़ गई है। इस रियलिटी शो से उन्होंने अपनी एक अलग पहचान बनाई। हाल ही में उन्होंने नई कार खरीद कर अपना एक सपना पूरा किया था। ऐसे में अब उन्होंने एक और सपना पूरा कर लिया है। यूट्यूबर ने कार के बाद अब एक जमीन भी खरीद ली है।

Anurag Dobhal ने मां के नाम पर खरीदी जमीन

अपने यूट्यूब व्लॉगस में अनुराग ने अपने फैंस को अपनी लाइफ से जुड़ा एक बड़ा अपडेट दिया। यूट्यूबर ने बताया की हाल ही में उन्होंने जमीन खरीदी। ये जमीन उन्होंने अपनी मां के नाम पर ली है।

बाबू भईया ने अपने व्लॉग में कहा की उन्होंने बाइक, कार, सुपर कार आदि कई चीज़ ली है। पहले जमीन भी खरीदी थी लेकिन उसको गैराज बना दिया था। परिवार ने उनसे निवश करने को कहा जिसपर उन्हने अब अपनी मां के नाम पर एक जमीन खरीद ली। अनुराग की मां को ये बात जैसे ही पता चली तो वो रोने लगी।

लेम्बोर्गिनी पर अनुराग ने साझा की जानकारी

सोशल मीडिया पर भी अनुराग ने एक वीडियो साझा किया है। जिसमें उन्होंने खरीदी हुई जमीन अपने फैंस को दिखाई। उन्होंने वीडियो शेयर कर कैप्शन लिखा, “नए घर की पहली शुरुआत”।

इसके अलावा व्लॉग में अनुराग ने अपनी नई लेम्बोर्गिनी को लेकर भी फैंस को जानकारी दी। उन्होंने बताया की लेम्बोर्गिनी वाला मामला अभी भी प्रक्रिया में है। सभी पेपर्स उनके पास रेडी है। इलेक्शन के चलते चीज़ों में देरी हो रही है। बता दें कि हाल ही में उनकी नई गाड़ी सीज़ हो गई थी।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें