HighlightPolitics

निकाय चुनाव को लेकर बड़ा अपडेट, इसी साल कराए जाएंगे, यहां जाने तारीख

निकाय चुनाव को लेकर बीते कई समय से प्रदेश में घमासान मचा हुआ है। विपक्ष लगातार इसे लेकर सरकार पर हमलावर है और सरकरा पर निकाय चुनावों को टालने का आरोप लगा रहा है। तो वहीं अब इसकी तारीखों को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। प्रदेश में इसी साल निकाय चुनाव कराए जाएंगे।

इसी साल कराए जाएंगे निकाय चुनाव

निकाय चुनाव इसी साल कराए जाएंगे। शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि निकाय चुनाव इस साल 25 दिसंबर से पहले ही करा लिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि निकाय चुनावों के लिए 10 नवंबर तक कार्यक्रम भी जारी कर दिया जाएगा।

निकाय चुनाव में आरक्षण को लेकर चल रहा काम

शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने बताया कि फिलहाल वर्तमान में निकाय चुनाव में आरक्षण को लेकर काम चल रहा है। इसके पूरे होते ही निकाय चुनाव की तारीखों की घोषणा भी कर दी जाएगी। आपको बता दें कि साल 2011 की जनगणना के आधार पर ही निकाय चुनाव कराएंगे जाएंगे। साल 2018 में भी 2011 की जनगणना के आधार पर ही निकाय चुनाव कराए गए थे।

नए परिसीमन के बाद बदल गई है तस्वीर

नए परिसीमन के बाद नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायतों की जानकारी बदल गई है। अब प्रदेश में नगर निकायों की संख्या 100 बढ़कर 102 हो गई है। अब प्रदेश में 11 नगर निगम हो गए हैं। नगर पालिका की संख्या 45 हो गई है। बात करें नगर पंचायत की तो नगर पंचायतें 46 हो गई है।

वहीं जिला पंचायत में वार्ड की संख्या 385 से बढ़कर 387 हो गई है। जबकि क्षेत्र पंचायत में वार्ड कम हुए हैं। जो किअब 3,162 से घटकर 3,157 वार्ड हो गए हैं। ग्राम पंचायतों की संख्या 7,395 से बढ़कर 7,823 हो गई है। वहीं बात करें ग्राम पंचायत में वार्ड 59,219 से बढ़कर 59,357 हो गई है।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें