लक्सर कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता, 3 शातिर चोर गिरफ्तार


लक्सर कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. लक्सर पुलिस ने एक निर्माणधीन मकान से मोटर और हैंडपंप चोरी करने वाले तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है. तीनों शातिर चोर लक्सर नगर के ही निवासी है. बता दें कि हरिद्वार समेत उत्तराखंड में लगातार अपराधों का ग्राफ बढ़ता जा रहा है। आए दिन चोरियां होना भी आम बात हो गई है। पुलिस चोरों पर शिकंजा कसे है।
वहीं जानकारी देते हुए कोतवाल प्रदीप चौहान ने बताया कि सूचना मिली थी कि एक निर्माणाधीन मकान से चोर मोटर और हैंडपंप को चोरी कर रहे हैं जिस पर तुरंत कार्रवाई करते हुए मौके से तीन चोरों को गिरफ्तार किया गया है जिनके कब्जे से चोरी की गई मोटर व अन्य सामान भी बरामद किया गया है। साथ ही चोरी में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल को भी सीज किया गया है.
उन्होंने बताया तीनों चोरों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आज उन्हें माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।