Nikay Chunavhighlight

लक्सर में BJP को बड़ा झटका, त्रिवेंद्र के करीबी नेता ने थामा बसपा का हाथ

उत्तराखंड के राजनीतिक परिदृश्य में बड़ा उलटफेर देखने को मिला है. लक्सर नगर पालिका से टिकट की मांग कर रहे भाजपा नेता शिवम कश्यप ने टिकट ने मिलने से नाराज होकर भाजपा का साथ छोड़ बसपा का दामन थाम लिया है. उनके अलावा मोहित वर्मा ने भी बसपा का दामन थाम लिया है. बता दें शिवम भाजपा सांसद त्रिवेंद्र रावत के करीबी माने जाते हैं.

भाजपा का साथ छोड़ थामा बसपा का दामन

बता दें शिवम कश्यप भारतीय जनता पार्टी से अपने लिए लक्सर नगर पालिका से टिकट की मांग कर रहे थे. लेकिन भाजपा ने लक्सर से देवेंद्र चौधरी को अपना प्रत्याशी बनाया है. टिकट म मिलने से नाराज होकर शिवम कश्यप ने भाजपा को छोड़ बसपा ज्वाइन कर ली है. बसपा ने इस कदम को बड़ी उपलब्धि के रूप में देखा है. इसके साथ ही पार्टी ने शिवम को लक्सर नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया है.

त्रिवेंद्र रावत के करीबी नेताओं में से थे कश्यप

शिवम कश्यप ने अपनी नई राजनीतिक पारी की घोषणा करते हुए कहा कि वह बसपा की विचारधारा और आम जनता के विकास के प्रति प्रतिबद्धता से प्रेरित हुए हैं. उन्होंने भाजपा पर दलित विरोधी होने के साथ-साथ कश्यप विरोधी होने का भी आरोप लगाया है. बता दें शिवम हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत के करीबी नेता रहे हैं. भाजपा ने एक दिन पहले ही लक्सर से देवेंद्र चौधरी को अपना प्रत्याशी बनाया हैं. जिसके बाद से टिकट की मांग कर रहे नेताओं में नाराजगी देखने को मिल रही है.


Sakshi Chhamalwan

Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।
Back to top button