Big NewsUttarakhand

भू-कानून को लेकर बहुत बड़ी खबर, सीएम धामी ने लिया ये फैसला

उत्तराखंड से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है। भू-कानून को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने पांच सदस्यों की कमेटी का गठन किया है। अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी को कमेटी का अध्यक्ष बनाया गया है।

पांच सदस्यों की कमेटी का किया गठन

सीएम धामी ने शुक्रवार को भू-कानून को लेकर बड़ा फैसला लिया है। सीएम ने भू-कानून को लेकर पांच सदस्यों की कमेटी का गठन किया है। अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी को कमेटी का अध्यक्ष बनाया गया है। जबकि प्रमुख सचिव न्याय विभाग को सदस्य बनाया गया है। वहीं सचिव राजस्व विभाग उत्तराखंड को भी सदस्य बनाया गया है।

जबकि सचिव सामान्य प्रशासन उत्तराखंड को भी सदस्य बनाया गया है। वहीं जगदीश कांडपाल अपर सचिव मुख्यमंत्री को सदस्य बनाया गया है। बता दें उत्तर प्रदेश जमींदारी विनाश और भूमि व्यवस्था अधिनियम 1950 में संशोधन के अध्ययन परीक्षण के लिए समिति का गठन किया गया है। समिति को भू कानून समिति का नाम दिया गया है।

महारैली के आयोजन को देखते हुए लिया फैसला

बता दें भू कानून पर भगदड़ और 24 दिसंबर को देहरादून में महारैली के आयोजन को देखते हुए सरकार ने पांच सदस्यों की कमेटी का गठन कर दिया है। 24 दिसंबर को होने वाली इस रैली में बड़ी संख्या में लोगों के एकत्रित होने की आशंका थी। जिसके चलते आनन-फानन ने सीएम धामी ने कमेटी का गठन किया।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें