Big NewsDehradun News

बड़ी खबर : उत्तराखंड में छठ पूजा पर सार्वजनिक अवकाश घोषित, केवल यहां होगा काम

Breaking uttarakhand news

देहरादून : उत्तराखंड से बड़ी खबर है। बता दें कि उत्तराखंड सरकार ने छठ पर्व पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। इसको लेकर शासन द्वारा आदेश जारी कर दिया गया है। आपको बता दें कि उत्तराखंड में प्रदेश में छठ पर्व पर आस्था रखने वालों की बड़ी संख्या है। उनको सरकार ने बड़ा तोहफा दिया है। इस बार सरकार ने छठ पूजा पर पूरे प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश किया है। इससे कर्मचारियों में खुशी का माहौल है।

पिछले दो दिनों से छठ पर्व पर अवकाश घोषित होने के लिए कर्मचारी काफी बेताब थे। शासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार बैंकों, कोषागार, उप कोषागार को छोड़ कर शेष सभी विभागों में अवकाश रहेगा। इससे अन्य विभाग के कर्मचारियों में खुशी का माहौल है।

आपको बता दें कि बीते दिन किच्छा से विधायक राजेश शुक्ला ने मुख्यमंत्री से मांग करते हुए कहा कि सभी की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए इस वर्ष 10 नवंबर को छठ पूजा पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किया जाना चाहिए। विधायक शुक्ला ने बताया कि उनके अनुरोध पर सीएम धामी ने उन्हें छठ पूजा पर अवकाश घोषित करने का आश्वासन दिया है। वहीं हुआ भी ऐसा ही। शासन द्वारा छठ पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें