Big NewsUttarakhand

बड़ी खबर: उत्तराखंड की सीमाओं पर पुलिस का पहरा बढ़ा, बिना चेकिंग अब एंट्री नहीं, पढ़िए क्यों

वारिस पंजाब दे के प्रमुख और खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह की गिरफ्तारी में एक तरफ जहां पंजाब की पुलिस लगी हुई है। वहीं उसके उत्तराखंड में पहुंचने की संभावना से उत्तराखंड पुलिस अलर्ट मोड पर आ गई है ।

उत्तराखंड के सभी बॉर्डर सील

उत्तराखंड के सभी बॉर्डर को सील कर दिया है। पुलिस ने सभी जिलों को निर्देश दिए हैं कि बिना चैकिंग के राज्य में किसी भी गाड़ी कि एंट्री पर रोक लगा दी है साथ ही प्रदेश में नाकाबंदी कर चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

बता दें पंजाब से फरार हुए कट्टरपंथी अमृतपाल सिंह और उसके चार साथियों की ऊधमसिंह नगर में पनाह लेने और यहां के रास्ते नेपाल भागने की संभावना के चलते पुलिस सतर्क है। पुलिस ने जिले में सार्वजनिक जगहों के साथ ही धार्मिक स्थलों के आसपास पांचों आरोपियों के पोस्टर चस्पा किए हैं।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें