Dehradun NewsHighlight

बड़ी खबर : देहरादून पहुंचे पीएम मोदी, बस कुछ ही पल का इंतजार

देहरादून : देहरादून से बड़ी खबर है। भाजपाइय़ों का इंतजार खत्म होने वाला है। बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंच गए हैं। पीएम नरेंद्र मोदी वायु सेना के विमान से करीब 12:50 बजे जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे। यहां भाजपा नेताओं व विधानसभा अध्यक्ष प्रेम चंद अग्रवाल, डीजीपी अशोक कुमार और मुख्य सचिव एस एस संधू ने उनका स्वागत किया। इसके बाद पीएम परेड मैदान के लिए रवाना हुए। वो वायुसेना के विमान से सीधे परेड ग्राउंड पहुंचेंगे।

वहीं इस दौरान पीएम मोदी 18 हजार करो़ड़ रुपये की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। बता दें कि चप्पे चप्पे पर पुलिस तैनात की गई है। भाजपा के कार्यकर्ता, समर्थक पीएम का इंतजार कर रहे हैं। कुछ ही देर बाद पीएम मोदी परेड ग्राउंड पहुंचने वाले हैं।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें