HighlightInternational News

बड़ी खबर : जापान में देर रात भूकंप से दहशत, 7.4 मापी गई तीव्रता, 4 की मौत

फाइल फोटो

जापान में देर रात भूकंप के जोरदार झटके से लोग दहशत में हैं. बड़ा नुकसान हुआ है। लोग बेघर हो गए हैं। लोगों अंधेरे के साए में जीने को मजबूर हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार भूकंप के कारण 4 लोगों की मौत हो गई है। जबकि 90 से ज्यादा लोग घायल हैं। भूकंप की तीव्रता 7.4 मापी गई है। भूकंप उत्तरी जापान के फुकुशिमा तट पर आया था। भूकंप का केंद्र समुद्र से 60 किमी नीचे था।भूकंप की तीव्रता इतनी ज्यादा थी कि बुलेट ट्रेन पटरी से उतर गई। ड्रोन से बुलेट ट्रेन की तस्वीरें ली गई हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार जापान भूकंप के कारण लगभग 20 लाख घरों की बिजली गुल हो गई है। जापान अंधेरे के घेरे में है। कई घरों के क्षतिग्रस्त होने की खबर है। वहीं भूकंप के बाद सुनामी की चेतावनी भी जारी की गई थी, लेकिन बाद में इसे वापस ले लिया गया।

जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा ने गुरुवार सुबह एक संसदीय सत्र में कहा कि भूकंप के दौरान चार लोगों की मौत हो गई और उनकी मौत के कारणों की जांच की जा रही है। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि भूकंप से 97 लोग घायल भी हुए हैं।  इससे पहले क्योडो न्यूज ने बताया था कि सोमा शहर में एक व्यक्ति की अपने घर की दूसरी मंजिल से गिरने से मौत हो गई जबकि 70 वर्षीय बुजुर्ग की हार्ट अटैक के कारण जान चली गई।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें