HighlightNainital News

बड़ी खबर : यहां मजबूत दावेदारों में से एक पूर्व विधायक की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती

devbhoomi news

भीमताल : चुनावी सरगर्मियों के बीच भीमताल से बड़ी खबर है। बता दें कि भीमताल के पूर्व विधायक दान सिंह भंडारी की अचानक तबीयत बिगड़ गई जिसके बाद उन्हें हल्द्वानी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। इस दौरान उनके साथ पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद हैं।

मिली जानकारी के अनुसार कांग्रेस के पूर्व विधायक दान सिंह भंडारी पहाड़पानी जनसभा से लौट रहे थे कि अचानक उनकी तबीयत खराब हो गई। उन्हें हल्द्वानी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां चिकित्सकों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है। खबर मिली है कि उसके स्वास्थ्य में सुधार है।

जानकारी मिली है कि फिलहाल पूर्व विधायक दान सिंह भंडारी अस्पताल में ही भर्ती हैं। आपको बता दें कि विधानसभा चुनाव 2022 में जीत हासिल करने के लिए दान सिंह भंडारी कार्यक्रम पर कार्यक्रम कर रहे हैं और तैयारियों में जुटे हैं. वो अपने समर्थकों के साथ जनसभाएं कर रहे हैं। दान सिंह भंडारी भीमताल से कांग्रेस के सबसे मजबूत दावेदारों में से एक हैं जो लगातार जनसभाएं कर रहे हैं औऱ लोगों से संवाद कर रहे हैं।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें