Big NewsDehradun

उत्तराखंड से बड़ी खबर: मंत्री के निर्देश के बाद स्कूल 30 जून तक बंद, आदेश जारी

देहरादून: डिग्री काॅलेजों के बाद सभी स्कूलों को भी बंद कर दिया गया है। इसको लेकर आज ही शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे ने निर्देश दिए थे, जिसके बाद शिक्षा सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम ने आदेश जारी कर दिए हैं। आदेश के तहत स्कूल 30 जून तक बंद रहेंगे।

arvind pandey

आदेश में कहा गया है कि वर्तमान में कोविड-19 के संक्रमण की दूसरी लहर की रोकथाम के दृष्टिगत पूर्व में जारी विभिन्न शासनादेशोंध्दिशा निर्देशों के माध्यम से प्रदेश संचालित समस्तशासकीय/अशासकीय/निजी विद्यालयों (डे-बोर्डिंग) में ऑनलाइन के माध्यम से अध्ययन किए जाने के निर्देश जारी किए गए थे।

इस क्रम में राज्य में कोविड-19 के मामलों में हो रही वृद्धि के दृष्टिगतपूर्व व्यवस्थित ग्रीष्मकालीन अवकाश की अवधि में वृद्धि करते हुये राज्य के सभी शासकीय/अशासकीय/निजी विद्यालयों (डे-बोडिंग) में 30 जून तक ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित किया जाता है। इस अवधि में यदि कोई निजी विद्यालय छात्रहित में ऑनलाइन कार्य सम्पादित करना चाहते हैं तो अपनी सुविधानुसार ऑनलाइन कक्षायें संचालित कर सकते हैं।

Back to top button