Bjp UttarakhandDehradun NewsHighlightUttarakhand Congress
उत्तराखंड से बड़ी खबर : इंदिरा हृदयेश पर मदन कौशिक का पलटवार, बोलेः उनकी उम्र हो गई…

देहरादून: नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश के बयान पर कैबिनेट मंत्री कौशिक ने पलटवार किया है। उन्होंने इंदिरा के उस बयान का जवाब दिया है, जिसमें उन्होंने कहा कि हाईकमान के इशारे पर कई भजपा नेता और विधायक कांग्रेस में शामिल हो जाएंगे। उन्होंने यह भी कहा था कि इस याल यानी 2021 में राज्य की राजनीति में बड़ा भूचाल आएगा।
कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि उत्तराखंड में किसी तरीके का भूचाल नहीं आने वाला है। भाजपा के विधायक कहीं नहीं जाने वाले हैं। जहां तक इंदिरा की बात है। इंदिरा हृदेश को अब उम्र के हिसाब से मार्गदर्शन मंडल में चले जाना चाहिए। भाजपा भले ही यह कह रही हो, लेकिन इंदिरा को इतने हल्के में भी नहीं लिया जा सकता है। उनके पास राजनीति का लंबा अनुभव है। लेकिन, अब देखना यह होगा कि भूचाल कब आता है।