Big NewsDehradun

उत्तराखंड से बड़ी खबर: कांग्रेस ने फिर कहा संपर्क में BJP विधायक, वहां नहीं हो रही सुनवाई

banshidhar bhagat

 

देहरादून: कांग्रेस ने एक बार फिर भाजपा पर हमला बोला है। इंदिरा हृदयेश के बाद कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि 2022 में कांग्रेस की सरकार आ रही है और यह बात भाजपा के विधायक भी जानते हैं। इसलिए कई भाजपा के विधायक उनके संपर्क में हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा के विधायक इशारा करते ही उनके साथ आने को तैयार भी हैं।

उन्होंने कहा कि भाजपा के विधायकों की सरकार में सुनवाई नहीं हो रही है। इंदिरा हृदयेश के इस बयान पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने ट्वीट करते हुए कहा था कि हमारे विधायक बिकाऊ नहीं है, बल्कि टिकाऊ हैं और यह सब अफवाह फैलाई जा रही है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष हमारी जिम्मेदार नेता हैं। उन्होंने कोई बात कही है तो निश्चित रूप से सही ही कहा होगा। साथ ही कहा है कि भाजपा के लोगों को झूठ के अलावा कुछ बोलना नहीं आता है। आरोप लगाया कि भाजपा ने झूठ बोलकर ही सत्ता अपने हाथों में ली थी।

Back to top button