देहरादून से बड़ी खबर : कोतवाली में पीडब्ल्यूडी सविंदा कर्मचारियों पर मुकदमा दर्ज


देहरादून : बीते दिन 31 दिसंबर को अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे 100 से 200 संविदा कर्मचारियों के खिलाफ आज डालनवाला कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है। बता दें कि संविदा कर्मचारियों ने अपने नियमतिकरण की मांग को लेकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया था और इनमे से दो कर्मचारी पानी की टंकी पर चढ़ गए थे। सरकारी काम को बाधित किया था। साथ ही बिना प्रशासन की अनुमति के जुलूस निकाला था।
पुलिस का कहना है कि कानून व्यवस्था के विपरीत कार्य कर जल संस्थान की टंकी पर चढ़कर अपनी विभिन्न मांगे मनवाने का दबाव बनाने को लेकर आत्मदाह करने की धमकी दिए जाने पर पीडब्ल्यूडी संविदा कर्मियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है। बता दें कि डालनवाला कोतवाली में जनक सिंह, विवेक कुमार, सूरज डोभाल और अन्य 100 से 120 संविदा कनिष्ठ अभियंता कर्मचारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
आपको बता दें कि बीते दिन PWD संविदा कनिष्क अभियन्ता और करीबन 100 से 200 कर्मचारियों ने अध्यक्ष सूरज डोभाल के निर्देशन में एकत्रित होकर अपनी विभिन्न मांगों को लेकर प्रशासन से बिना अनुमति हासिल किए जुलूस निकाला और धरना प्रदर्शन करते हुए स्मार्ट सिटी परेड ग्राउंड स्थित जल संस्थान के वाटर टैंक की प्रतिबंधित सीढ़ी की जाली तोड़कर अपने साथी विवेक कुमार और जनक सिंह को चढ़ाते हुए नारेबाजी की। साथ ही उन्होंने आत्मदाह की धमकी भी दी। पुलिस ने राजकीय कार्य बाधित करते हुए कानून व्यवस्था को प्रभावित किए जाने पर पीडब्ल्यूडी संविदा कनिष्क अभियन्ता अध्यक्ष सूरज डोभाल ,जनक सिंह, विवेक कुमार और अन्य संविदा कर्मी करीब 100 से 120 के विरुद्ध उचित धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया जिनकी गिरफ्तारी के लिए विधिक कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।