Big NewsHaridwar News

सबसे बड़ी खबर : PM मोदी की रैली में जा रही बस ने कार को मारी टक्कर, चार की मौत

devbhoomi news

देहरादून : पीएम मोदी आज देहरादून पहुंचे हैं. पीएम मोदी का संबोधन जारी है। इस बीच बुरी खबर हरिद्वार से है जहां पीएम मोदी के कार्यक्रम में जा रही बस की टक्कर कार से हो गई जिसमे शादी की शॉपिंग करने जा रहे चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

आपको बता दें कि देहरादून में पीएम मोदी द्वारा जनसभा को संबोधित किया जा रहा है। पीएम मोदी के कार्यक्रम में भीड़ जुटाने के लिए प्रदेश भर की अलग-अलग विधानसभाओं से लोग बसों और गाड़ियों में सवार होकर देहरादून की ओर आए। वहीं ज्वालापुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक सुरेश राठौर द्वारा कई ग्रामीणों को बसों में बैठाकर देहरादून ले जाया गया। इन्हीं बसों में ज्वालापुर विधानसभा क्षेत्र के शहीद वाला ग्रंट लोगों को लेकर जा रही है एक बस देहरादून रोड पर मोहंड के पास एक सामने से आ रही वैगनआर कार से टकरा गई।

बताया गया है कि कार सवार लोग देहरादून के मेउवाला निवासी थे और शादी के लिए खरीदारी करने जा रहे थे। टक्कर इतनी भयंकर थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और कार में सवार प्रवीण चौहान उम्र 44 वर्ष निवासी मेउवाला देहरादून, शिल्पी, निशांत और दीक्षांत की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं हादसे के बाद हाईवे पर लंबा जाम लग गया, राहगीरों ने सूचना पुलिस को दी और पुलिस ने लोगों की मदद से क्षतिग्रस्त कार के अंदर से शवों को बाहर निकाला।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें