पूर्व सीएम और महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी उत्तरांचल प्रेस क्लब पहुंचे। यहां पहुंचकर वह “प्रेस से मिलिए” कार्यक्रम में पत्रकारों से रूबरू हुए। इस दौरान भाजपा की सदस्यता लेने के सवाल पर कोश्यारी ने जवाब दिया कि फिलहाल मेरा किसी पार्टी से नाता नहीं है। इसके साथ ही उन्होंने सक्रिय राजनीति से सन्यास का ऐलान कर दिया है।
- Advertisement -
उत्तरांचल प्रेस क्लब पहुंचे महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी
प्रदेश के पूर्व सीएम और महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल उत्तरांचल प्रेस क्लब पहुंचे। यहां पहुंचने के बाद उन्होंने “प्रेस से मिलिए” कार्यक्रम में पत्रकारों से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में रहते पार्टी ने मुझे बहुत कुछ दिया है। भारतीय जनता पार्टी ने मुझे मुख्यमंत्री बनने का अवसर दिया। इसके साथ ही राज्य सभा और लोकसभा जाने का अवसर दिया।
राज्यपाल की जिम्मेदारी से मुक्त होने के लिए खुद जताई थी इच्छा
2016 में जब मैंने चुनाव न लड़ने का ऐलान किया था तो पार्टी ने मुझे उसके बाद महाराष्ट्र के राज्यपाल की जिम्मेदारी सौंपी। उन्होंने कहा कि इस जिम्मेदारी का उन्होंने 3 सालों तक निर्वहन किया। लेकिन राज्यपाल की जिम्मेदारी से मुक्त होने के लिए उन्होंने खुद पीएम मोदी से इच्छा जताई थी। जिसके बाद उन्होंने खुद इस्तीफा दिया,जिसे मंजूरी मिली।
भारतीय जनता पार्टी ने उत्तराखंड राज्य को बनाया
भगत सिंह कोश्यारी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने उत्तराखंड राज्य बनाया है। बीजेपी ने ही उत्तराखंड को विशेष राज्य का दर्जा दिया। इसके साथ ही उत्तराखंड को औद्योगिक पैकेज भी भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने ही दिया है।
- Advertisement -
भगत दा ने किया सक्रिय राजनीति से सन्यास का ऐलान
भगत सिंह कोश्यारी से जब भाजपा की सदस्यता लेने के सवाल किया गया तो उन्होंने बड़ा बयान दे दिया। उन्होंंने जवाब दिया कि फिलहाल उनका किसी भी पार्टी से नाता नहीं है। उन्होंने कहा कि वह फिलहाल सक्रिय राजनीति से दूर हो गए हैं। उन्होंने सक्रिय राजनिति से सन्यास का ऐलान कर दिया है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि राष्ट्र निर्माण के लिए पार्टी जो भी काम करेगी उसके साथ हमेशा रहूंगा।