Big NewsDehradun

बड़ी खबर : उत्तराखंड शासन में 7 PCS के तबादले

IAS PCS TRANSFER

देहरादून : उत्तराखंड शासन से बड़ी खबर है। जी हां बता दें कि आज उत्तराखंड शासन ने 7 पीसीएस अफसरो के तबादले किए है।  पीसीएस रामदत्त पालीवाल को अपर निदेशक प्रशिक्षण निदेशालय हल्द्वानी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं पीसीएस मोहम्मद नासिर को सचिव कौशल विकास विभाग उत्तराखंड शासन की जिम्मेदारी सौंपी है। वहीं पीसीएस जगदीश लाल को परीक्षा नियंत्रक उत्तराखंड लोक सेवा आयोग हरिद्वार का पद भार सौंपा गया है।

इसी के साथ पीसीएस प्रकाश चंद दुमका से महाप्रबंधक सिडकुल का चार्ज हटाया गया है।वहीं पीसीएस अरविंद कुमार पांडे को महाप्रबंधक सिडकुल का भार सौंपा गया है। पीसीएस विवेक राय को उपायुक्त गन्ना काशीपुर उपायुक्त, काशीपुर का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। तो इसी के साथ परितोष वर्मा से उपायुक्त गन्ना का प्रभार हटाया गया है।

Back to top button