Big NewsDehradun

बड़ी खबर : 3 लाख लोगों ने नहीं पहना मास्क, उत्तराखंड पुलिस बनी करोड़पति

03

देहरादून : पुलिस ने कोरोना काल में बेहतरीन काम किया। इस दौरान पुलिस ने बड़े स्तर पर लोगों की मदद के लिए अभियान चलाए। लोगों को उनके घरों तक पहुंचाकर नेक काम किया, लेकिन पुलिस ने इस दौरान अपना काम भी पूरी इमानदारी और सख्ती से किया। नियमों का उल्लंघन करने वालों को पुलिस ने सबक भी सिखाया। इस दौरान पुलिस खूब मालामाल हुई।

महानिदेशक, अपराध एवं कानून व्यवस्था अशोक कुमार ने बताया कि लाॅकडाउन का उल्लंघन में प्रदेश में अभी तक सोशल डिस्टेंसिंग के उल्लंघन पर 49,852, मास्क न पहनने पर 3,03,448, क्वारंटाइन का उल्लंघन करने पर 942, सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने पर 212 व्यक्तियों पर अभियोग पंजीकरण और चालान की कार्रवाई की गयी है। इस दौरान कुल 4779 अभियोग पंजीकृत किये गये। साथ ही पुलिस एक्ट के अन्तर्गत 2 करोड़, एमवी एक्ट के अन्तर्गत 9 करोड़, डीएम एक्ट व माहमारी विनियमावली के अन्तर्गत 4 करोड़ जुर्माना भी वसूल किया है। कुलमिलाकर 15 करोड़ का संयोजन शुल्क/जुर्माना लॉकडाउन के दौरान पुलिस को मिला है।

एहतियातन अभी तक 4646 पुलिसकर्मियों को क्वारन्टाइन किया गया, जिसमें से क्वारन्टाइन अवधी पूर्ण करने के पश्चात 4041 पुलिसकर्मी वापस ड्यूटी पर वापस आ चुके हैं। साथ ही 1121 पुलिसकर्मी कोरोना पाॅजीटिव पाये गए, जिसमें से 765 पुलिसकर्मी स्वस्थ हो गए हैं और 623 पुलिसकर्मी वापस ड्यूटी करने लगे हैं। अभी तक 11738 पुलिसकर्मियों का COVID-19 टेस्ट कराया गया है।

Back to top button