भारतीय शेयर बाजार में आज 13 दिसंबर को अचानक बड़ी गिरावट आई है। दोनों प्रमुख सूचकांक बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी में कारोबार खुलते ही धड़ाम हो गए हैं। धातु शेयरों में भारी बिकवाली, कमजोर वैश्विक कारकों और विदेशी कोषों की निकासी के चलते शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी में भारी गिरावट आई है। इस दौरान 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 412.8 अंक गिरकर 80,877.16 पर आ गया। एनएसई निफ्टी 129.85 अंक गिरकर 24,48.85 पर खुला। बाजार में जारी गिरावट यही नहीं रुकी और सुबह 11 बजकर 7 मिनट पर बीएसई सेंसेक्स 1016.99 पॉइन्ट गिरकर 80,269 पॉइन्ट पर कारोबार कर रहा था। बाजार में स्मॉलकैप, मिडकैप और अन्य शेयरों में गिरावट जारी है।
भारतीय शेयर बाजार में बड़ी गिरावट की वजह
भारतीय शेयर बाजार में हुई इस बड़ी गिरावट की वजह बड़ी संख्या में निवेशकों द्वारा मुनाफावसूसी को माना जा रहा है। धातु शेयरों में भारी बिकवाल, कमजोर वैश्विक कारकों और विदेश कोषों की निकासी भी बाजार में गिरावट का एक कारण रहा है। HDFC बैंक के शेयरों के चलते भी बाजार दबाव में है। RIL और INFOSYS जैसे हैवीवेट शेयरों में आई गिरावट का असर भी कुछ हद तक बाजार पर पड़ा है।
इन शेयरों को हुआ नुकसान
टाटा स्टील, जेएसडब्लयू स्टील, इंडसइंड बैंक, एक्सिस बैंक, महिंद्रा एंड महिंद्रा, लार्सन एंड टूब्रो, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया और रिलायंस इंडस्ट्रीज, इन्फोसिस, HDFC बैंक में सबसे ज्यादा गिरावट हुई है।
इन शेयरों में हुई बढ़त
भारती एयरटेल, नेस्ले, अदाणी पोर्ट्स और हिंदुस्तान यूनिलीवर के शेयरों में बढ़त दर्ज की गई है।