Big NewsHaridwar News

हरिद्वार में हुए जहरीली शराब कांड में हुआ बड़ा खुलासा, ऐसे तैयार हुआ था मौत का सामान

हरिद्वार के पिछले साल नौ औरव दस नवंबर को पथरी के शिवनगर ग्राम पंचायत में हुए जहरीली शराब कांड मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। इस कांड में 12 लोगों की मौत हो गई थी। जिसके बाद शराब का सैंपल लिया गया था। इस सेंपल की प्रयोगशाला में हुई जांच की रिपोर्ट आ गई है।

जहरीली शराब कांड मामले में हुआ बड़ा खुलासा

हरिद्वार में हुए जहरीली शराब कांड मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। प्रयोगशाला से आई सैंपल की जांच रिपोर्ट से पता चला है कि जहरीली शराब स्प्रिट से बनाई गई थी। इस शराब के सेवन से 12 लोगों की जान गई थी। बता दें कि स्प्रिट से बनी शराब जानलेवा होती है।

स्प्रिट से बनी शराब परोसी गई थी ग्रामीणों को

पथरी में पंचायत चुनावों से ठीक पहले ये जहरीली शराब कांड हुआ था। इसमें ग्रामीणों को जो शराब परोसी गई थी वो स्प्रिट से बनाई गई थी। जो कि बहुत खतरनाक होती है।

ग्रामीण इलाकों में अक्सर बिक्री के लिए कई लोग इसे बनाते हैं। इस शराब कांड के बाद भी अवैध शराब बनाने का सिलसिला बंद नहीं हुआ है। अब भी कई इलाकों में अवैध शराब बनाई जा रही है।

आबकारी विभाग पर गिरी थी गाज

इस शराब कांड में जहरीली शराब पीने से 12 लोगों की मौत हो गई थी। जिससे पूरे प्रदेश में हड़कंप मच गया था। जिसके बाद इस मामले की जांच की गई। जांच के बाद तत्कालीन एसओ समेत कई पुलिसकर्मियों और आबकारी विभाग पर गाज गिरी थी।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें