Big NewsPithoragarh News

पिथौरागढ़ चौहरे हत्याकांड में बड़ा खुलासा, सिर्फ इसलिए कर दी चार हत्याएं, पुलिस भी हुई हैरान

पिथौरागढ़ में हुए चौहरे हत्याकांड ने सबको हैरान कर दिया था। पत्नी, बहन, भाभी और ताई की हत्या करने वाले आरोपी ने खुद भी आत्महत्या कर ली। जिससे हत्या का राज उसी के साथ दफन हो गया। लेकिन अब इस मामले में जो खुलासा हुआ है उसने सभी को हैरान कर दिया है।

चार हत्याओं से दहल गया था पिथौरागढ़

चार-चार हत्याओं से पूरे पिथौरागढ़ समेत उत्तराखंड भी दहल गया था। हर ओर इस चौहरे हत्याकांड के कारण सनसनी मच गई थी। लेकिन इसके बाद इस मामले में नया मोड़ आया जब आरोपी ने खुद भी आत्महत्या कर ली। आरोपी की आत्महत्या के साथ ही इन चार हत्याओं का राज भी दफन हो गया था।

एक साल से परिवार से थी रंजिश

लेकिन अब इन हत्याओं के राज से पर्दा उठ गया है। जांच में हत्याओं का कारण सामने आने के बाद पुलिस भी हैरान है। जांच में पुलिस को पता चला कि आरोपी संतोष एक साल से प्रकाश के परिवार से रंजिश रखे हुए था।

प्रकाश ने बताया कि एक साल पहले उसके परिवार को उसकी ताई के वहां से निमंत्रण आया था। लेकिन संतोष के परिवार को ये निमंत्रण नहीं था।

संतोष प्रकाश के परिवार को भी निमंत्रण में जाने से मना कर रहा था। लेकिन प्रकाश का परिवार इसमें शामिल हुआ। तब से आरोपी संतोष प्रकाश के परिवार से नफरत कर रहा था।

पहले भी की थी परिवार को मारने की कोशिश

इसी बीच उसका पैर टूट गया। जिसमें रॉड पड़ी थी। कुछ दिन बाद संतोष का पैर ठीक हो गया। तो उसने परिवार को मारने की कोशिश की। हत्या से एक हफ्ते पहले भी आरोपी संतोष ने प्रकाश के परिवार को मारने की कोशिश की थी। तब परिवार ने भागकर अपनी जान बचाई थी।

सिर्फ इसलिए कर दी आरोपी ने चार हत्याएं

प्रकाश का कहना है कि सिर्फ निमंत्रण के विवाद के कारण आरोपी संतोष ने उसके परिवार को खत्म कर दिया। एक छोटे से विवाद ने एक हंसते-खेलते परिवार को उजाड़ दिया। इस बात के सामने आने के बाद हर कोई हैरान है। पुलिस भी हत्या के कारण जानने के बाद हैरानी में है।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें