Big NewsUdham Singh Nagar News

CM धामी का बड़ा फैसला, सभी जिला पंचायत अध्यक्षों मिलेगा राज्य मंत्री का दर्जा, ग्राम प्रधानों को सौगात

रुद्रपुर :  उत्तराखंड की धामी सरकारने ने जिला पंचायत अध्यक्षों और ग्रामप्रधानों को बड़ी सौगात दी है। रुद्रपुर पहुंचे सीएम पुष्कर सिंह धामी ने वहां से बड़ा ऐलान किया है।  बता दें कि उत्तराखंड सरकार ने बड़ा फैसला लिया कि प्रदेश के सभी जिला पंचायत अध्यक्षों को फिर से राज्य मंत्री का दर्जा दिया जाएगा। सरकार ये फैसला पंचायत प्रतिनिधियों के सम्मान में लिया है।

आपको बता दें कि सीएम धामी ने रुद्रपुर में आयोजित पंचायत प्रतिनिधियों की कार्यशाला में यह भी ऐलान किया है कि ग्राम प्रधानों को 10-10 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। कोरोना काल में ग्राम प्रधानों के बेहतर कामों को देखते हुए सरकार ने यह निर्णय लिया है। इसका लाभ प्रदेश के करीब 8 हजार से अधिक ग्राम प्रधानों को मिलेगा।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें