Big NewsJoshimath News In HindiUttarakhand Chamoli News

बारात की गाड़ी गिरने से हुआ बड़ा हादसा, दो बरातियों की मौत और 10 घायल

चमोली में बारात की गाड़ी गिरने से बड़ा हादसा हो गया। बारात की गाड़ी अनियंत्रित होकर 70 मीटर नीचे खेतों में जा गिरी। इस हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 10 लोग घायल हो गए। इनमें से पांच की हालत गंभीर है। 

सड़क से 70 मीटर नीचे खेतों में जा गिरी मैक्स

चमोली में मंगलवार को जोशीमठ के समीप मारवाड़ी-थैंग मोटर मार्ग पर बारातियों से भरी मैक्स अनियंत्रित होकर 70 मीटर नीचे खेतों में जा गिरी। इस हादसे मे दो बरातियों की मौके पर ही मौत हो गई। इसके साथ ही इस हादसे में 10 लोग घायल हो गए। जिसमें से पांच की हालत गंभीर है। 

उर्गम घाटी के किमाणा गांव से वापस लौट रही थी बारात

मिली जानकारी के मुताबिक थैंग गांव के कांडाखोला तोक में आनंद सिंह के बेटे प्रवेश की शादी थी। मंगलवार सुबह बरात उर्गम घाटी के किमाणा गांव गई थी। शाम को बारात वापस लौट रही थी। बारात के वापस लौटते वक्त ये हादसा हो गया।

गांव पहुंचने से करीब ढाई किलोमीटर पहले ही मैक्स अनियंत्रित होकर 70 मीटर नीचे खेतों में जा गिरी। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस व एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। जिसके बाद राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया।

दो की मौके पर ही मौत 10 घायल

मिली जानकारी के मुताबिक वाहन में 12 लोग सवार थे। इस हादसे में दो की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 10 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसमें से पांच की हालत नाजुक बनी हुई है। राहत और बचाव कार्य शुरू कर सभी घायलों को 108, पुलिस व एसडीआरएफ के वाहनों से सीएचसी जोशीमठ में भर्ती करा दिया गया है।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें