highlightNainital

नैनीताल में बड़ा हादसा, अनियंत्रित होकर खाई में गिरा ट्रक

नैनीताल से हादसे की खबर सामने आ रही है। रुसी बाईपास के पास ट्रक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे की सूचना पाकर रेस्क्यू टीम घटनास्थल पर पहुंची।

अनियंत्रित होकर खाई में गिरा ट्रक

हादसा रविवार का बताया जा रहा है। पुलिस द्वारा दी जानकारी के मुताबिक ट्रक बाजपुर से सोमेश्वर की ओर जा रहा था। इस दौरान अनियंत्रित होकर 150 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। घटना की सूचना पाकर एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू शुरू किया।

SDRF ने किया घायल का रेस्क्यू

एसडीआरएफ की टीम ने त्वरित कार्यवाही कर रोप की मदद से खाई में उतारकर घायल चालक का रेस्क्यू किया। चालक को एम्बुलेंस की मदद से अस्पताल भिजवाया। जहां उसका उपचार चल रहा है। घायल चालक की पहचान नरेश पाल (31) पुत्र राम अवतार निवासी किच्छा के रूप में हुई है।

Sakshi Chhamalwan

Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।
Back to top button