Big NewsUttarakhand Chamoli News

नमामि गंगे प्रोजेक्ट की साइट पर हुआ बड़ा हादसा, कई लोगों की मौत की खबर

प्रदेस की इस वक्त से सबसे बड़ी खबर चमोली से सामने आ रही है। नमामि गंगे प्रोजेक्ट की साइट पर करंट फैलने से बड़ा हादसा हो गया है। इसमें कई लोगों के मारे जाने की खबर मिल रही है।

नमामि गंगे प्रोजेक्ट की साइट पर फैला करंट

नमामि गंगे की साइट पर करंट फैलने से बड़ा हादसा हो गया। मिली जानकारी के मुताबिक बुधवार सुबह चमोली बाजार के पास में नमामि गंगे प्रोजेक्ट की साइट पर अचानक करंट फैल गया। इस दौरान यहां मौजूद कई लोगों की मौत हो गई। जबकि कई लोग झुलसे हैं।

साइट पर 24 लोग थे मौजूद

जिस वक्त साइट पर ये हादसा हुआ उस समय साइट पर 24 लोग मौजूद थे। जिसमें से कई लोगों की मौत की खबर सामने आ रही है। चार से ज्यादा लोगों की मौत की खबर आ रही है। हालांकि मृतकों के आंकड़े की पुष्टि नहीं हुई है। हादसे में झुलसे लोगों को अस्पताल ले जाया जा रहा है।

ऐसे हुआ दर्दनाक हादसा

मिली जानकारी के मुताबिक रात में साइट पर रहने वाले केयर टेकर का कल रात से फोन नहीं लग रहा था। जिसके बाद आज सुबह खोजबीन की गई तो सामने आया कि केयर टेकर की करंट लगने से मौत हो गई है। जिसके बाद परिजन और उनके साथ ग्रामीण भी साइट पर पहुंचे। जब वो यहां पहुंचे तो पुलिस मामले की जांच कर रही थी। इसी दौरान दोबारा वहां पर करंट फैल गया। जिसकी चपेट में ये लोग आ गए।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें