TrendingHighlight

बिबेक पंगेनी के पार्थिव शरीर को देख रो उठीं सृजना सुबेदी, वायरल वीडियो में चीख-पुकार सुन आप भी हो जाएंगे भावुक

19 दिसंबर को नेपाली सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर (Nepali Social Media Influencer) बिबेक पंगेनी (Bibek Pangeni) का 36 साल की उम्र में ब्रेन कैंसर से निधन हो गया था। जिसके बाद हर किसी के जुबां पर बिबेक और उनकी पत्नी सृजना सुबेदी (Srijana Subedi) की लव स्टोरी है।

जहां आजकल डायवोर्स और पत्नी द्वारा गलत केस में पति को फंसाने के मामले सामने आ रहे है। तो वहीं एक और बिबेक की पत्नी सृजना भी है। जिसने दुनिया को बताया कि आखिर मोहब्बत का असली मतलब क्या होता है। लेकिन दोनों के प्यार का काफी बुरा अंत हुआ। मरने के बाद सोशल मीडिया पर बिबेक की अंतिम विदाई की वीडियो (Bibek Pangeni funeral) सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

बिबेक पंगेनी के फ्यूनरल में श्रीजिता हुईं बेसुध

इसी बीच अब एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। ये वीडियो बिबेक पंगेनी के फ्यूनरल का है। जिसे देखकर आपके आखों से भी आंसू आ जाएंगे। दरअसल इस वीडियो में पति का पार्थिव शरीर देखकर श्रीजिता की चीखे निकल गई। वो पति को देखकर बेसुध हो गई। उनको रोता देख वहां मौजूद लोग भी भावुक हो गए। वीडियो को देख किसी के भी आंसू छलक उठेंगे।

बिबेक पंगेनी को देख कांपने लगी पत्नि सृजना सुबेदी

एक वीडियो में सृजना बिबेक के पार्थिव शरीर के पास खड़ी है। इस दौरान वो उन्हें प्यार से सहलाती हुई भी दिखाई दे रही है। बाद में उन्हें वो माला पहनाती हैं। माथे पर टिका लगाते दौरान उनके हाथ कांपते हुए नजर आ रहे हैं। वो खुद को संभाल नहीं पा रही हैं। उनकी आंखों से आंसू रूक ही नहीं रहे हैं। वीडियो किसी भी ग्रोन अप मैन को भावुक कर सकती है।


Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें