EntertainmentHighlight

Bhool Bhulaiyaa 3 Collection Day 21: नहीं थम रहा भूल भुलैया 3 का जादू, तीन हफ्तों में कमा डाले इतने करोड़

दिवाली के मौके पर रिलीज हुई कार्तिक आर्यन (Kartik Aryan) की भूल भुलैया 3(Bhool Bhulaiyaa 3) बॉक्स ऑफिस पर अभी भी शानदार प्रदर्शन कर रही है। फिल्म में कार्तिक के अलावा विद्या बालन, माधुरी दीक्षित, तृप्ति डिमरी, राजपाल यादव, संजय मिश्रा और विजय राज मुख्य भूमिका में है। फिल्म लोगों को काफी पसंद आ रही है। ऐसे में चलिए जानते है कि रिलीज के 21 दिन बाद फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कितनी कमाई कर रही हैं।

bhool-bhulaiyaa-3-poster-out-release-date

तीन हफ्ते में भूल भुलैया 3 की बेहतरीन कमाई (Bhool Bhulaiyaa 3 Collection Day 21)

अनीस बज्मी के निर्देशन में बनी इस फिल्म का बजट लगभग 150 करोड़ है। पहले ही हफ्ते फिल्म ने अपना बजट निकाल दिया था। मूवी ने पहले हफ्ते 158.25 करोड़ का कलेक्शन किया था। तो वहीं दूसरे हफ्ते फिल्म ने 58 करोड़ की कमाई की थी। तीसरे हफ्ते भी फिल्म का प्रदर्शन शानदार रहा। 21 वें दिन फिल्म ने एक करोड़ 57 लाख रूपए (Bhool Bhulaiyaa 3 Collection Day 21) की कमाई की। टोटल तीन हफ्तों में फिल्म ने 239.57 करोड़ का कारोबार कर लिया है।

जल्द ही 250 करोड़ का आकंड़ा करेगी पार

भूल भुलैया 3 का बॉक्स ऑफिस पर अजय देवगन की सिंघम अगेन के साथ क्लैश देखने को मिला था। हालांकि इस क्लैश से फिल्म को ज्यादा नुकसान नहीं हुआ। कमाई के मामले में फिल्म ने सिंघम अगेन को भी पछाड़ दिया।

Bhool Bhulaiyaa 3 Collection Day 7 singham again Collection Day 7

जहां कार्तिक की फिल्म सुपरहिट साबित होने वाली है। तो वहीं सिंघम अगेन प्लॉप होने की कगार पर है। फिल्म के अच्छे प्रदर्शन को देखकर लग रहा है कि आने वाले दिनों में फिल्म और कलेक्शन कर सकती है। जल्द ही फिल्म 250 करोड़ का आकंड़ा पार कर सकती है।

फिल्म भूल भुलैया 3 का कलेक्शन

  1. पहला हफ्ता- 158.25 करोड़ रुपये
  2. दूसरा हफ्ता- 58 करोड़ रुपये
  3. तीसरा हफ्ता- 23.32 करोड़ रुपये
  4. टोटल– 239.57 करोड़ रुपये

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें