Big NewsNainital

Nainital news: भीमताल को मिला नगर पालिका का दर्जा, शासनादेश जारी

Nainital news: नगर पंचायत भीमताल को नगर पालिका का दर्जा मिल गया है। अब भीमताल का औहदा और भी बढ़ गया है। भीमताल के पर्यटन को अब एक नई पहचान मिलेगी। सोमवार को शासन ने इसका शासनादेश जारी कर दिया है।

Bhimtal को मिला नगर पालिका का दर्जा

नगर पंचायत भीमताल को नगर पालिका का दर्जा मिल गया है। अब से भीमताल नगर पालिका कहलाएगी। सोमवार को इसके शासनादेश जारी कर दिए गए हैं। बता दें कि शनिवार को विधायक राम सिंह कैड़ा ने इसके शासनादेश जारी करने के लिए शहरी विकास सचिव आरके सुधांशु से मुलाकात की थी।

भीमताल (Bhimtal) में पर्यटन को मिलेगी रफ्तार

सोमवार को शासनादेश जारी होने के बाद से अब भीमताल नगर क्षेत्र में विकास कार्यों में तेजी आएगी। जिस से पर्यटन को रफ्तार मिलेगी। जिस से भीमताल को पर्यटन के क्षेत्र में नई पहचान मिलेगी। भीमताल को नगर पालिका का दर्जा मिलने से लोगों में खुशी का माहौल है।

भीमताल, नौकुचियाताल और सातताल को मिलेगी नई पहचान

Bhimtal को नगर पालिका का दर्जा मिलने के बाद से बजट में वृद्धि होगी। इसके साथ ही अधिकारियों और कर्मचारियों की तैनाती के साथ नगर क्षेत्र के विकास कार्याें में तेजी आएगी। इस शासनादेश के बाद से पर्यटन की दृष्टि से भीमताल, नौकुचियाताल और सातताल को नई पहचान मिलेगी।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button