उत्तर प्रदेश के देवबंद में भीम आर्मी के प्रमुख Chandrashekhar Azad Ravan पर जानलेवा हमला हुआ है। बताया जा रहा है कि देवबंद में कार सवार हमलावरों ने भीम आर्मी के संस्थापक आजाद समाज पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद के काफिले पर फायरिंग की है। गोली के छर्रे चंद्रशेखर को छूकर निकल गए और वह सुरक्षित बच गए हैं। चंद्रशेखर आजाद की कमर पर गोली से खरोंच आई है।
साथियों ने पहचाना
अपने ऊपर हुए जानलेवा हमले पर Chandrashekhar Azad Ravan ने कहा कि मुझे ठीक से याद नहीं है लेकिन मेरे लोगों ने उन्हें पहचान लिया है। उनकी कार सहारनपुर की ओर चली गई। हमने यू-टर्न लिया। घटना के समय मेरे छोटे भाई सहित हम पांच लोग कार में थे।
पांच से छह राउंड फायरिंग
जानकारी मिली है कि इससे पहले देवबंद में सहारनपुर-मुजफ्फरनगर स्टेट हाईवे पर दिल्ली से लौटते हुए bhim army chief Chandrashekhar Azad Ravan पर स्कार्पियो सवार चार अज्ञात हमलावरों ने फायरिंग कर हमला किया था। चंद्रशेखर आजाद की गाड़ी पर 5 से 6 राउंड फायरिंग की गई जिसके बाद हरियाणा नंबर की स्कॉर्पियो में सवार हमलावर मौके से फरार हो गए। इस हमले में चंद्रशेखर आजाद की पीठ में कुछ छर्रे घुसे हैं। फिलहाल चंद्रशेखर की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।