Entertainmenthighlight

बेटा हुआ या बेटी…?, दूसरी बार मां बनी Bharti Singh, इमरजेंसी में हुई डिलीवरी

Bharti singh Welcomes Second baby boy: देश की बेहतरीन कॉमेडियन भारती सिंह के घर एक बार फिर खुशियों ने दस्तक दी है। वो दोबारा से मां बन गई हैं। शुक्रवार यानी आज उन्होंने एक बेटे को जन्म दिया है।

दरअसल भारती की डिलीवरी इमरजैसी में हुई। वो अपने फेमस टीवी शो लाफ्टर शेफ्स की शूटिंग के चलते सेट पर जाने वाली थी। तभी सुबह उन्हें अचानक असहज सा महसूस हुआ। कुछ ही देर बाद स्थिति बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल ले जाया गया। जिसके बाद उनकी डिलीवरी की गई।

दूसरी बार मां बनी भारती सिंह Bharti singh Welcomes Second baby boy

भारती ने शुक्रवार सुबह बेटे को जन्म दिया। दोनों मां और बच्चा सुरक्षित और स्वस्थ बताए जा रहे हैं। भारती की डिलीवरी के समय उनके साथ उनके पति हर्ष लिम्बाचिया भी मौजूद रहे। खबरों की माने तो बच्चे के जन्म की खबर के बाद परिवार वाले और दोस्त भी अस्पताल पहुंचे। हालांकि इस खबर को लेकर अभी किसी ने भी पुष्टि नहीं की है।

भारती ने बेटे को दिया जन्म Bharti singh baby boy

बता दें कि हर्ष और भारती का पहले से ही बेटा गोला हैं। हाल ही में ही कपल ने दूसरी प्रेग्नेंसी की जानकारी फैंस के साथ साझा की थी। स्विट्जरलैंड में फैमिली वेकेशन के दौरान उन्होंने ये खुशखबरी दी थी। जिसकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल मीडिया से जुड़ी युवा पत्रकार उमा कोठारी इस समय खबर उत्तराखंड.कॉम के साथ काम कर रही हैं। उमा अलग-अलग बीट पर खबरें लिखती हैं, जिनमें देश-दुनिया की राजनीतिक गतिविधियों की अहम खबरें, मनोरंजन, खेल और ट्रेंड से जुड़ी अपडेट शामिल हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म पर काम करते हुए वे ट्रेंड और तथ्य दोनों का संतुलन बनाए रखती हैं, ताकि पाठकों तक सही और ज़रूरी जानकारी पहुंचे।
Back to top button