HighlightNainital News

पिरूल से नैनीताल की भारती ने बनाए ऐसे उत्पाद, देखते रह जाएंगे आप

पिरूल उत्तराखंड के जंगलों में बहुतायत में मिलता है। अक्सर प्रदेश जंगलों में इसी पिरूल के कारण आग भी लग जाती है। लेकिन नैनीताल की भारती जीना ने इसी पिरूल से ऐसे उत्पाद बनाए कि जो भी इन्हें देखते है तारीफ किए बिना रह नहीं पाता।

पिरूल से नैनीताल की भारती ने बनाए गजब उत्पाद

पहाड़ों में बहुतायत में मिलने वाले चीड़ के पेड़ के पत्ते यानी कि पिरूल को भी लोग अब अपना कमाई का जरिया बना रहे हैं। अपने हुनर से इनसे ऐसे उत्पाद युवा बना रहे हैं जो लोगों को काफी पसंद आ रहे हैं। नैनीताल जिले को रामगढ़ की भारती जीना ने उत्तराखंड के लिए अभिशाप कहे जाने वाले पिरूल को ही अपने लिए रोजगार बना लिया।

Nainital

पिरूल से बना रही घरों में सजावट का सामान

बता दें कि मूल रूप से रामगढ़ ब्लॉक के ध्वेती गांव की रहने वाली भारती जीना पिरूल के इस्तेमाल से सजावटी सामान जैसे टोकरियां, फ्लावर पॉट आदि बना रही हैं। ये उत्पाद सैलानियों के साथ ही स्थानीय लोगों को भी बेहद पसंद आ रहे हैं लोग इन्हें खरीद रहे हैं।

Nainital

भारती ने अपने दादा से सीखी अनोखी कला

बता दें कि रामगढ़ ब्लॉक के ध्वेती गांव की रहने वाली भारती जीना हल्द्वानी संगीत विषय में बीए कर रही हैं। भारती ने अभिशाप माने जाने वाले पिरूल को ही अपनी आमदनी का जरिया बना लिया। उनका कहना है कि उन्होंने ये अनोखी कला अपने दादा से सीखी थी। बता दें कि भारती द्वारा बनाए गए पिरुल के उत्पाद प्रदर्शनी में भी लगाए जाते हैं। भारती के पिता तेज सिंह किसान और मां कमला जीना आंगनबाड़ी केंद्र में कार्यरत हैं।

Nainital

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें