Big NewsDehradun News

Youth Congress: प्रदेश में तीन महीने निकाली जाएगी भारत जोड़ो यात्रा, यूथ कांग्रेस ने लांच किया पोस्टर

Bharat Jodo Yatra in Uttarakhand: Youth Congress प्रदेशभर में तीन महीने के लिए भारत जोड़ो यात्रा निकालने जा रही है। जिसके लिए आज यूथ कांग्रेस ने पोस्टर लांच किया है।

Uttarakhand में Bharat Jodo Yatra,

युवा कांग्रेस ने आज bharat jodo yatra poster लांच किया। यूथ कांग्रेस प्रदेशभर में तीन महीने के लिए भारत जोड़ो यात्रा निकालने जा रही है। हालांकि यात्रा को लेकर अभी तिथि निर्धारित नहीं हुई है। लेकिन जल्द ही तिथियों की घोषणा कर दी जाएगी।

राज्य स्तरीय कार्यकारिणी की जल्द होगी बैठक

युवा कांग्रेस तिथियों और अग्रिम रणनीति को लेकर जल्द ही राज्य स्तरीय कार्यकारिणी की बैठक करने जा रही है। युवा कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी शिवी चौहान का कहना है कि प्रदेश भर में पदयात्रा निकालने के साथ ही क्विज प्रतियोगिता, स्पोर्ट्स कल्चरल एक्टिविटी, स्पीक अप फ़ॉर भारत जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

मोहब्बत की दुकान कार्यक्रम का किया जाएगा आयोजन

Youth congress की प्रदेश प्रभारी ने बताया कि Bharat jodo yatra को एक साल पूरे होने पर मोहब्बत की दुकान कार्यक्रम का आयोजन राज्यभर में किया जाएगा। उन्होंने बताया कि ये सभी कार्यक्रम कांग्रेस पार्टी के सुझावों के साथ आयोजित किए जाएंगे।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें