भारत जोड़ो यात्रा के एक साल पूरे, देहरादून में कांग्रेस नेताओं ने निकाला पैदल मार्च

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के एक साल पूरे होने के उपलक्ष्य में कांग्रेस नेताओं ने देहरादून में पैदल मार्च निकाला। कांग्रेस भवन से लेकर शहीद स्मारक तक ये मार्च निकाला गया। इस मौके पर प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव समेत कई बड़े नेता मौजूद रहे।
बीजेपी को लिया निशाने पर
इस दौरान प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव ने कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से देश में पूरी कांग्रेस को एक नई ऊर्जा मिली है वहीं देश की जनता के मन में भी एक उम्मीद जगी है। देवेंद्र यादव ने बीजेपी को महंगाई और बेरोजगारी के मसले पर निशाने पर लिया है। देवेंद्र यादव ने कहा कि देश आज बेरोजगारी और महंगाई की चपेट में है, लेकिन प्रधानमंत्री मोदी बढ़ती बेरोजगारी और महंगाई को नजरअंदाज कर रहे हैं, और देश को एक बार फिर बांटने की कोशिशें में जुटे हुए हैं, लेकिन कांग्रेस पार्टी देश की एकता और अखंडता के लिए प्रतिबद्ध है। देवेंद्र यादव का कहना है कि कांग्रेस पार्टी देश में बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद करती रहेगी।
मौजूद रहे कई बड़े नेता
इस पैदल मार्च में प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और छत्तीसगढ़ के मुख्य पर्यवेक्षक प्रीतम सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, उप नेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी, कांग्रेस नेता काजी निजामुद्दीन, बद्रीनाथ विधायक राजेंद्र भंडारी समेत तमाम नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।