ChampawatBig News

भगत सिंह कोश्यारी का विवादित बयान, दिल्ली–मुंबई जाकर बर्तन न मलें, अपने राज्य लौटें

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने एक बार फिर अपने विवादित बयानों के लिए सुर्खियों में हैं। मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने उत्तराखंड के युवाओं को नसीहत देते हुए कहा कि अन्य राज्यों में जाकर बर्तन न मलें, बल्कि अपने राज्य लौटकर इसे आदर्श राज्य बनाएं।

भगत सिंह कोश्यारी ने दिया विवादित बयान

टनकपुर दौरे के दौरान Bhagat Singh Koshyari’s ने उत्तराखंड के युवाओं को लेकर विवादित बयान दिया है। कोश्यारी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड के लिए कई योजनाएं दी हैं, जिनका फायदा उठाकर लोग आत्मनिर्भर बन सकते हैं।

दिल्ली–मुंबई जाकर बर्तन न मलें, अपने राज्य लौटें : भगत सिंह कोश्यारी

कोश्यारी ने उत्तराखंड के युवाओं को नसीहत देते हुए कहा कि “दिल्ली, मुंबई या लखनऊ जाकर बर्तन न मलें, बल्कि अपने राज्य लौटकर इसे आदर्श राज्य बनाएं। कोश्यारी ने कहा कि वे भी महाराष्ट्र से इसी सोच के साथ लौटे हैं और अब उत्तराखंड में घूमकर युवाओं को यही संदेश दे रहे हैं।

Sakshi Chhamalwan

Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।
Back to top button